गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में मैच प्रबंधक इस तरह की गलती पहले भी कर चुके हैं। दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी प्रबंधकों ने ऐसी ही गलती की थी। टेस्ट सीरीज के शुभारंभ पर प्रबंधकों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उलटा फहराया था।
एक्स्ट्रा टाइम के पत्रकार देबासिस सेन के ट्वीट के बाद यह मामला सामने आया। इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए सेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैच प्रबंधकों ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी उलटा तिरंगा फहराने की गलती की थी। प्रबंधकों को ध्यान देना चाहिए ताकि आगे इस तरह की गलतियां न दोहराई जाएं।'