होंडा अमेज का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो सेकंड जेनरेशन की नई
होंडा अमेज में एक लंबा बोनट दिया गया है, जो सामान्य बजट में लंबी कार खरीदने का एहसास दिलाता है। नई अमेज में दसवीं जेनरेशन की अकॉर्ड की तरह स्टाइलिश कर्व लाइनें भी दी गई हैं, जो इसके डिजाइन को ज्यादा आकर्षक रूप दे रही हैं। इसके अलावा नई अमेज की ग्रिल कार के साइड वाले हिस्से तक फैली हुई हैं। ग्रिल के दोनों ओर पतले रैपराउंड हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
पावर 88 पीएस 100 पीएस
टॉर्क 109 एनएम 200 एनएम
गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल
माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर 25.8 किमी प्रति लीटर
होंडा सिविक का डिजाइन
ऑटो एक्सपो 2018 में पेश हुई 10वीं जेनरेशन की नई सिविक को होंडा के ग्लोबल कॉम्पैक्ट प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर 2018 अकॉर्ड और पांचवी जनरेशन की सीआर-वी भी बनी है। इसलिए इस लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी बेहतर है। बता दें कि होंडा का यह मॉडल पूरी दुनिया में अब तक का बेस्ट सेलिंग मॉडल है। होंडा की नई सिविक पेट्रोल और डीजल इंजन पर आधारित होगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.8 लीटर आई-वीटेक 1.6 लीटर आई-डीटेक
पावर 120 पीएस -------
टॉर्क 300 -------