फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Siraj: काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, वारविकशायर के साथ किया करार, क्रुणाल भी इसी टीम में

Thu, 18 Aug 2022 08:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिराज ने इस साल इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 66 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद तीन वनडे में छह विकेट झटके थे।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। सिराज ने वारविकशायर के साथ करार किया है। वह क्लब के लिए सितंबर में खेलेंगे। सिराज वारविकशायर के अंतिम तीन मैचों में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। सिराज फिलहाल जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के साथ तीन वनडे मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि, वह टी20 टीम में नहीं हैं।
विज्ञापन


वारविकशायर ने सिराज को लेकर अपने बयान में कहा, ''वारविकशायर क्लब ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से काउंटी चैम्पियनशिप सीजन के अंतिम तीन मैचों के लिए करार किया है। 28 साल का यह खिलाड़ी 12 सितंबर (सोमवार) को समरसेट के खिलाफ घरेलू मुकाबले से पहले एजबेस्टन में पहुंच जाएगा।'' सिराज ने इस साल इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 66 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद तीन वनडे में छह विकेट झटके थे।

भारत के लिए सिराज अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने वारविकशायर से करार के बाद कहा कि वह टीम से जुड़ने के लिए बेताब हैं। सिराज ने कहा, ''मैं वारविकशायर से जुड़ने के लिए बेताब हूं। मुझे हमेशा भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में खेलने में मजा आया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने के लिए उत्साहित हूं। एजबेस्टन एक विश्व स्तरीय स्टेडियम है। इस साल टेस्ट के लिए वहां जो माहौल था, वो काफी विशेष था। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।''
विज्ञापन


वारविकशायर के लिए इस सीजन में खेलने वाले सिराज दूसरे भारतीय होंगे। उनसे पहले बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या टीम से जुड़ चुके हैं। क्रुणाल टीम के लिए रॉयल लंदन कप वनडे चैंपियनशिप में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें