मंधाना ने कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज से ज्यादा प्यार नहीं करती है। भारतीय जर्सी पहनने से प्रेरणा मिलती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। मैंने हमेशा सभी से कहा है कि एक बार जब आप जर्सी पहनते हैं तो आप सभी परेशानी को दूर कर लेते हैं क्योंकि आपके ऊपर एक जिम्मेदारी आ जाती है। कई करोड़ लोगों का आप प्रतिनिधित्व करते हैं। ये विचार ही अपने आप में काफी हैं कि आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फोकस करना होता है।
मंधाना ने कहा, टीम के अंदर ड्रेसिंग रूम में चर्चाएं होती हैं, लेकिन मैं इस बहस नहीं कहूंगी। हमें प्लेइंग-11 चुनना होता है और यह भी तय करना होता है कि पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। सभी की इस बारे में अपनी राय होती है कि हम किस तरह मैच जीत सकते हैं। मैं कभी नहीं देखा कि इस तरह की चर्चा से बहस का रूप लिया हो। हां, कई बार ऐसा हुआ है कि मैं हरमनप्रीत के पास गई हूं और मैंने कहा है कि हमें ऐसा करना चाहिए। हमारे बीच ऐसे रिश्ते हैं कि हम एक दूसरे की किसी बात को ना कह सकते हैं।