फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 20 साल की उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने चुनी जीवनसंगिनी, सामने आया VIDEO

Sat, 14 Dec 2019 11:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल चाहर - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड की नई सनसनी राहुल चाहर ने सगाई कर ली है। IPL में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड इशानी को जीवनसंगिनी बनाने का फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राहुल चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीम इंडिया की पेस ब्रिगेड के नए जांबाज और बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर ने अपने छोटे भाई की सगाई की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस कार्यक्रम में उनके सभी परिवार वाले मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपक चाहर ने इस सगाई की फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि, 'वो उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं, जिन्हें अपनी पारी की शुरुआत करने में अपने जीवन का प्यार मिला। राहुल चाहर भाई में तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।'
 

4 of 5
गर्लफ्रेंड के साथ राहुल चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम
सगाई के वीडियोज दीपक चाहर की मॉडल बहन मालती चाहर ने भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, 'एक चाहर तो गया। इतनी कम उम्र में ऐसा करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इशानी का चाहर परिवार में आने का स्वागत भी किया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक चाहर (दाएं) और राहुल चाहर (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल चाहर जहां स्पिनर हैं तो दीपक चाहर तेज गेंदबाज हैं। दोनों ही भाई IPL 2020 में अपने दमदार खेल से भारतीय टीम में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें