अमर उजाला ने अपने प्रकाशन के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर देश के दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने अमर उजाला को बधाई दी है। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टीम होटल से अमर उजाला के लिए बधाई संदेश भेजा। धवन ने आम जनमानस को अहम सूचनाएं और विश्लेषण के माध्यम से जागरूक करने के लिए अमर उजाला की प्रशंसा की है।
शिखर धवन ने कहा, ''अमर उजाला के 75 साल पूरे होने पर मेरी तरफ से अमर उजाला परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं। आप ऐसे ही खूब तरक्की करें।'' धवन की बात करें तो 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।