फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम ने चखी पहली जीत, मिताली ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेटर में सर्वाधिक रन

Sun, 04 Jul 2021 12:21 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए कप्तान मिताली राज ने नाबाद 75 रन और स्मृति मंधाना ने 49 रन की शानदार पारी खेली
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को इतिहास रच दिया।  वह तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वालीं महिला क्रिकेटर हो गईं। राज ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हासिल की। इससे पहले रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (10, 273 रन) के नाम था। वनडे में उनके नाम पहले से ही सर्वाधिक रन हैं।

विज्ञापन


मिताली को तीसरे वनडे में एडवर्ड्स को पछाड़ने के लिए 12 रन की जरूरत थी। उन्होंने स्किवर की गेंद पर चौका लगाकर यह मील का पत्थर स्थापित किया।  भारत की वो पहली महिला क्रिकेटर हैं जो दस हजार से ज्यादा रन बना चुकी हैं।  

राज ने सितंबर 2019 में टी20 क्रिकेट छोड़ दिया और 37.52 के औसत और 96.33 के स्ट्राइक रेट से 2364 रन के साथ प्रमुख रन स्कोरर की सूची में नंबर 7 पर हैं। उनके नाम टेस्ट में 11 मैचों में 44.60 की औसत से 669 रन दर्ज हैं।  
विज्ञापन


महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

चार्लोट एडवर्ड्स    इंग्लैंड           10,273
सूजी बेट्स           न्यूजीलैंड       7849
स्टेफनी टेलर        जमैका          7834
मेग लेनिंग           ऑस्ट्रेलिया    7024

इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम ने चखी पहली जीत 
कप्तान मिताली राज (नाबाद 75), स्मृति मंधाना (49) और दीप्ति शर्मा (3/47) की अगुवाई में स्पिनरों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। 

बारिश के कारण 47-47 ओवरों के कर दिए गए मैच में  भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की महिला टीम मैच में आखिरी गेंद पर 219 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने मंधाना और शैफाली (19) की मदद से पहले विकेट पर 46 रन जोड़े।

हालांकि जेमिमा जल्द आउट हो गई लेकिन कप्तान मिताली ने मोर्चा संभाला। उन्हें हरमन (16), दीप्ति (18) और स्नेह (24) का अच्छा सहयोग मिला। भारतीय टीम ने 46.3 ओवरों में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  

इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने कब्जे में कर ली थी लेकिन भारतीय टीम अंतिम मैच में साख बचाने में सफल रहीं। भारतीय टीम की दौरे में यह पहली जीत रही। मिताली ने लगातार तीसरी अर्द्धशतकीय पारी खेली। अब नौ जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। 

 इससे पहले निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी पर उतरी इंग्लैंड की टीम दो विकेट पर 110 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की उनकी रणनीति सफल नहीं रही और इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड की ओर से नताली स्किवर ने 49 और कप्तान हीथर नाइट ने 46 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए। सोफिया डंकले (28) और केट क्रास (नाबाद 16) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर स्कोर 219 तक पहुंचाने में मदद की। भारत के लिए स्नेह राणा, पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर ने स्पिन गेंदबाजी से एक-एक विकेट लिए। तेज गेंदबाल शिखा पांडे और झूलन गोस्वामी को भी एक-एक सफलता मिली।

शिखा ने टैमी ब्यूमोंट (0) को पगबाधा कर भारतीय टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल (36) और कप्तान हीथर नाइट ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी के दौरान आसानी से रन जुटाए।

स्नेह ने विनफील्ड हिल को डीप मिडविकेट पर शिखा के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 52 गेंद में 36 रन की पारी में पांच चौके लगाये। नताली को दीप्ति की गेंद पर हरमनप्रीत ने शानदार कैच लपककर उन्हें अर्द्धशतक बनाने से रोक दिया। केट क्रास ने अंतिम ओवर में छक्का और चौका लगाकर स्कोर 219 रन तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें