फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI : ऑस्ट्रेलिया से पहले इस देश का दौरा करेगी भारतीय टीम, नवंबर में खेलेगी चार मैचों की टी20 सीरीज, जानें

Fri, 21 Jun 2024 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले भारत दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा जहां उसे चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 आठ नवंबर को डरबन में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहानिसबर्ग में होगा। 
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है...
तिथि मैच आयोजन स्थल
आठ नवंबर पहला टी20 डरबन
10 नवंबर दूसरा टी20 गेब्रेहा
13 नवंबर तीसरा टी20 सेंचुरियन
15 नवंबर चौथा टी20 जोहानिसबर्ग

सितंबर से घरेलू सत्र की शुरुआत
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। तीन टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

नए कोच की देखरेख में टीम इंडिया खेलेगी
नए साल के आगमन पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक व्हाइट बॉल सीरीज देखने को मिलेगी। दोनों देशों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की सीरीज के बीच भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी जाएगी। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर-दिसंबर में होना है। सबसे खास बात तो यह है कि ये सभी सीरीज टीम इंडिया एक नए कोच की देखरेख में खेलेगी। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें