फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2022: एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का भाग लेना मुश्किल, पुरुष और महिला टीम बना सकती है दूरी

Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई खेलों में 2014 के बाद फिर से क्रिकेट को शामिल किया गया है लेकिन भारतीय पुरुष  क्रिकेट टीम के भाग लेने की संभावना कम है। एशियाई खेल इस साल 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगझाऊ में होने है। इन खेलों में क्रिकेट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में 2014 के बाद फिर से क्रिकेट को शामिल किया गया है लेकिन भारतीय पुरुष  क्रिकेट टीम के भाग लेने की संभावना कम है। एशियाई खेल इस साल 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगझाऊ में होने है। इन खेलों में क्रिकेट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी बीसीसीआई की ओर से ऐसा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि एशियाई खेलों में भाग लेने का अंतिम फैसला हम अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं को देखकर लेंगे।

विज्ञापन


इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर में पुरुषों का टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए संभवत: एहतियात बरतना चाहता है। उधर महिला टीम जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पीछे हट सकती है, क्योंकि भारतीय टीम को उसी दौरान इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। जहां भारतीय महिला टीम को 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज में भाग लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें