फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल में रेड बॉल क्रिकेट पर रहेगा ध्यान, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का है इंतजार

Mon, 29 Mar 2021 11:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीमित ओवर की सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी की। भारत को एकदिवसीय सीरीज जिताने में भुवनेश्वर कुमार का खास योगदान रहा। वनडे सीरीज के तहत उन्होंने शानदार गेंदबाजी। इस सीरीज के दैरान विराट कोहली ने जब-जब भुवनेश्वर कुमार को गेंद थमाई तो उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। भुवनेश्वर ने वनडे सीरीज के तहत ऐसे समय पर विकेट दिलाए जब भारत को उनसे विकेट की दरकार थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की।  भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि वह आईपीएल के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग करेंगे। उन्होंने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार चोट के चलते काफी समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं। भारत के लिए उन्हें टेस्ट मैच खेले करीब 2 साल बीत चुके हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और एकदिवसीय सीरीज के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी की। दोनों देशों के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भुवनेश्वर काफी सफल रहे। एकदिवसीय सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 6 विकेट लिए। 


इंटरव्यू के दौरान जब भुवनेश्वर कुमार से ये पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसे के बारे में सोच रहे हैं। इसके जवाब में भुवनेश्वर ने कहा, वास्तव में मैं टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में सोच रहा हूं, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरे राडार पर है। मैं टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए तैयारी करूंगा, हालांकि टेस्ट के लिए किस तरह की टीम चुनी जाएगी ये एकदम अलग है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार ने आगे कहा, मैं आईपीएल  के दौरान टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग करूंगा, मैं जानता हूं कि आने वाले समय में बहुत टेस्ट खेले जाएंगे और मेरी प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट है। मैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। भुवनेश्वर कुमार ने ये बातें तीसरा वनडे जीतने के बाद शार्दुल ठाकुर से कहीं। 

पुणे में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी का मुजाहिरा किया। इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर इंग्लैंड के तीन विकेट चटकाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें