फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Captain Rohit Sharma: विराट की जगह रोहित होंगे भारत के वनडे कप्तान, टेस्ट में भी मिली नई जिम्मेदारी

Wed, 08 Dec 2021 07:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टी-20 के बाद वनडे क्रिकेट में भी विराट की जगह रोहित को भारत का कप्तान बनाया गया है। इसके साथ  ही रोहित को रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विराट और रोहित - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा अब भारत के नए वनडे कप्तान होंगे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद कोहली की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नहीं होना चाहिए। इसी वजह से रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई है। 2023 वर्ल्डकप में भी बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चयनकर्ता और बीसीसीआई अधिकारी चाहते थे कि रोहित के पास वनडे वर्ल्डकप के लिए अपनी टीम बनाने का भरपूर समय होना चाहिए। 

विराट जनवरी 2017 में भारत के वनडे कप्तान बने थे, जब धोनी ने इस पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बाद में बताया था कि कोहली को 2019 वर्ल्डकप की तैयारी का समय देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था। हालांकि विराट भारत को 2019 वर्ल्डकप नहीं जिता पाए थे। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रोहित
रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देने के साथ ही टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म अच्छा नहीं था। वहीं रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन

रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से आठ मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें