फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज

Fri, 21 Oct 2022 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम का फोटोशूट हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। अश्विन ने इस बीच कप्तान रोहित के मजे ले लिए। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्तूबर को है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम का फोटोशूट हुआ। इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत तक सभी ने खूब मजे किए। वहीं विराट कोहली का स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिला। अश्विन ने इस दौरान कप्तान रोहित के पीछे खड़े होकर उनकी नकल की और सभी यह देखकर हंसने लगे। रोहित ने बाद में अश्विन को अपने पीछे देखा तो वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन


फोटोशूट के दौरान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले को बंदूक की तरह इस्तेमाल किया। वहीं, पंत भी उनके साथ हंसी मजाक करते नजर आए। अश्विन इस बीच चहल के साथ भी हंसी मजाक करते दिखे। 

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को झटका, सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल पहुंचा यह खिलाड़ी
विज्ञापन



विज्ञापन

इतिहास रचने के लिए तैयार है भारत
भारतीय टीम एक बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए तैयार है। भारत ने साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन इसके बाद यह टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। अगर भारत इस साल यह टूर्नामेंट जीतता है तो यह दूसरी टीम होगी, जिसने दो बार टी20 विश्व कप जीता है। फिलहाल वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने टी20 विश्व कप दो बार जीता है। हालांकि, इस बार यह टीम पहले राउंड में ही बाहर हो चुकी है। 

T20 WC: BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोले- टूर्नामेंट से 10 दिन पहले बुमराह का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकते

पिछले साल टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। टीम इंडिया को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब अपने नाम करना चाहेगी। पिछले टी20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। रोहित शर्मा टी20 विश्व कप जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें