भारत को दौरे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा इतने ही टी20 मैचों में हिस्सा लेना है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई से होने वाली वनडे सीरीज से होगी तब जबकि विराट कोहली, और रोहित शर्मा सहित कई अन्य भारतीय सितारे इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त होेंगे।
भारतीय टीम के चयन मामलों से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि श्रेयस अय्यर श्रीलंका दौरे के लिए मैच फिट हो पाएंगे या नहीं। जिस तरह की चोट श्रेयस को लगी है उसमें सर्जरी के बाद फिटनेस की लंबी प्रक्रिया (रिहैब) के अलावा बड़े अभ्यास की भी जरूरत पड़ती है और ऐसे में आमतौर पर चार महीने का समय लग जाता है। यदि श्रेयस फिट हो जाते हैं तो वह स्वत: पहली पसंद होंगे। अन्यथा 35 साल के शिखर धवन और जूनियर पंड्या (हार्दिक) कप्तानी की दावेदारी में होंगे।
सूत्र ने कहा, ‘शिखर का पिछले आईपीएल और इस सत्र के मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है । वह सीनियर बल्लेबाज हैं और चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह कप्तानी के मजबूत दावेदार हैं। इसके अलावा पिछले आठ वर्षों में उन्होंने भारत की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
जहां तक हार्दिक का सवाल है तो सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनकी मैच विजेता की छवि को कम करके नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हां, हार्दिक ने हाल में मुंबई इंडियंस और भारत की तरफ से गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह टीम के लिए तुरुप का इक्का है। प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों में वह अपने साथियों से काफी आगे है। और कौन जानता है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से वह अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे।
पंड्या का फोकस बल्लेबाजी पर
हार्दिक को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए शामिल किया गया था ताकि उनका गेंदबाजी का कार्यभार बढ़ाया जा सके। पर माना जा रहा है कि बड़ौदा के क्रिकेटर के निकट भविष्य में ज्यादा गेंदबाजी की संभावना नहीं है। वह सीमित ओवरों में एक-दो ओवर जरूर फेंक सकते हैं। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि पीठ की सर्जरी के बाद हार्दिक स्ट्रेस फ्रेक्चर से उबर रहे हैं। सर्जरी से पहले वह मध्य तेज गति के गेंदबाज रहे हैं लेकिन अगर अब वह लगातार 135 किमी की गति से गेंद फेंकते हैं तो उनकी पीठ पर असर पड़ेगा। ऐसे में वह मैच फिनिश करने की अपनी काबिलियत पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
06 मैच सीमित ओवरों के मैच खेले जाएंगे जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 में शामिल हो्ंगे। वहीं 02 टीमें एक साथ विदेशी दौरे पर होंगी भारत की, एक इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए और दूसरी श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए
कोलंबो में खेले जाएंगे सभी मैच
सफेद गेंदों से खेले जाने वाले वनडे और टी20 प्रारूप के छह मैचों की मेजबानी कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम करेगा। मीडिया रिपोर्टों मेंश्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रशासनिक समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा के हवाले से कहा गया कि पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर कराने की योजना है। भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक एकांतवास में रहेगी जो चार और तीन दिन के दो चरणों में होगा। एकांतवास पूरा करने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
दर्शकों को प्रवेश नहीं
अर्जुन डी सिल्वा ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह इस पर भी निर्भर करता है कि कि उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती है। कोरोना के कारण हम दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले