फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: कृष्णा, सूर्यकुमार पहली बार शामिल, पृथ्वी शॉ को जगह नहीं

Fri, 19 Mar 2021 11:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीरीज के तीनों वन-डे मैच पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी टी-20 की जंग जारी ही है कि इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे टीम का भी एलान हो गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और टी-20 डेब्यू में अर्धशतक ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार वन-डे टीम जगह मिली है। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही देवदत्त पडीक्कल को भी अभी और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

टीम में चार पेसर, चार स्पिनर

कृष्णा टीम में भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और टी. नटराजन का साथ निभाएंगे। 'कुलचा' की जोड़ी फिर साथ में नजर आएगी। युजवेंद्र चहल को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं यह बहस का विषय हो सकता है। क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर शामिल हुए हैं। दोनों स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अंतिम ओवर्स में बड़े शॉट लगाने की भी ताकत रखते हैं।



ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए छह खिलाड़ी बाहर

टीम में ओपनिंग पोजिशन को लेकर कड़ा संघर्ष था। पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन और शुभमन गिल इस पोजिशन के दावेदार थे। हालांकि शॉ को छोडकर सभी को जगह मिली है। टीम में ऋषभ पंत भी हैं। श्रेयस अय्यर मध्यक्रम को मजबूती देंगे तो हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अपने बड़े शॉट्स से छक्के-चौके लगाएंगे। सीरीज के तीनों वन-डे मैच पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल मनीष पांडेय, मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ जगह नहीं दी है।
विज्ञापन

भारतीय दल इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें