फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीम इंडिया पर सख्ती बरतने के मूड में कोच शास्त्री, पहले से और मुश्किल होगा यो-यो टेस्ट

Tue, 10 Sep 2019 01:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रवि शास्त्री को दोबारा टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया है। अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में शास्त्री कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। अपनी नई पारी के साथ शास्त्री टीम के फिटनेस लेवल को और बेहतर करना चाहते हैं। तभी तो अब वह यो-यो टेस्ट का स्कोर 17 तक बढ़ाने के मूड में हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोच रवि शास्त्री जल्द ही सभी दावेदारों के साथ एक बैठक करने वाले हैं, जिसमें यो-यो टेस्ट बार को बढ़ाकर 17 तक किए जाने पर चर्चा होगी। फिलहाल भारतीय खिलाड़ियों के लिए यो यो टेस्ट में खिलाड़ियों को 16.1 मार्क को छूना होता है। तभी वे राष्ट्रीय टीम में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गौरतलब है कि 2017 में यो-यो टेस्ट को खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य बनाया गया था। अंबाती रायुडू, संजू सैमसन (इंडिया ए) और मोहम्मद शमी को इस टेस्ट में पास न होने के कारण ड्रॉप किया गया था। सुरेश रैना और युवराज सिंह भी इसकी वजह से ही टीम में वापसी नहीं कर पाए। 

4 of 6
पहली बार यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी ने टेस्ट पास कर लिया था। बाद में रैना भी 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। हालांकि, युवराज सिंह ने भी यो-यो टेस्ट पास किया था, लेकिन वह टीम में वापसी नहीं कर पाए थे। मनीष पांडे ने यो-यो टेस्ट में 19.2 मार्क हासिल किया था।
विज्ञापन

5 of 6
रवि शास्त्री-विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट में भी सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को देने के पक्ष में हैं। शास्त्री के समर्थन के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल के लगातार फ्लॉप होने के बाद 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित बतौर ओपनर खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अब भारतीय टीम के साथ शास्त्री के दूसरे टर्म की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के साथ होगी। ऐसे में भारतीय कोच अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदानों पर होम सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें