फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने के लिए इस शख्स ने किया ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 10 Sep 2019 12:44 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
viral - फोटो : social media
एयरोपर्ट पर तरह-तरह की खबरे आती रहती हैं। कभी कोई व्यक्ति कुछ चीजों को इस तरह छुपाकर लाता है तो वह लोगों के बीच खबर बन जाती है तो कभी कोई टिकट में चालबाजी करते हुए पकड़ा जाता है। लेकिन इस शख्स ने जो काम किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। और आप इस बात पर विश्वास भी नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है ये खबर बिल्कुल सच्ची है। दरअसल, इंदिरा गाधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 32 साल का युवक पकड़ा गया, जो 81 साल के बुजुर्ग के पासपोर्ट पर अमेरिका जाना चाहता था। हालांकि इसके लिए उसने बुजुर्ग जैसा हुलिया भी बना लिया था। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी युवक बीते रविवार की रात करीब 8 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर व्हीलचेयर के साथ पहुंचा था। वह रात 10 बजकर 45 मिनट पर न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट से अमेरिका जाना चाहता था। सिक्योरिटी इंसपेक्टर ने उसे मेटल डिटेक्टर डोर क्रॉस करने को कहा, लेकिन बुजुर्ग बोला की चलना तो दूर वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता है। बातचीत के दौरान वह अपनी आवाज को जानबूझकर भारी कर रहा था और नजरें चुरा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
युवक की त्वचा से सिक्योरिटी स्टाफ को उसके ऊपर शक होने लगा। क्योंकि उसे चेहरे पर झुर्रियां बिल्कुल नहीं थी। फिर उसका पासपोर्ट चेक किया गया, जो बिल्कुल सही था। पासपोर्ट में उसका नाम अमरीक सिंह था और जन्मतिथि 1 फरवरी साल 1938 लिखी हुई थी। पूछताछ के दौरान जब सिक्योरिटी स्टाफ को समझ में आया कि यह शख्स कोई बुजुर्ग नहीं बल्कि एक युवा है तो उसे सच बताना पड़ा। 

4 of 5
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका असली नाम जयेश पटेल है। उम्र 32 साल और अहमदाबाद का रहने वाला है। पूछताछ के बाद युवक को इमीग्रेशन के अफसरों के हवाले कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि जयेश पटेल किसी भी तरीके से बस अमेरिका जाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके लिए वह एक दलाल के संपर्क में आया तो दलाल ने युवक को 81 साल के व्यक्ति का असली पासपोर्ट दिया।, जिस पर वीजा लगा हुआ था। पासपोर्ट में लगाए गए फोटो के आधार पर युवक ने अपना हुलिया बदल लिया और पगड़ी पहनकर एयरपोर्ट पहुंच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें