द्रविड़ ने कहा "मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाया और उसे कम नहीं होने दिया। जब हमारे स्पिनर गेंदबाजी के लिए आए तो हमें लगा कि वह मैच को हमारे नियंत्रण में लाएंगे, लेकिन उन्होंने हमारे स्पिन गेंदबाजों पर भी बेहतरीन तरीके से रन बटोरे और उन पर दबाव बना दिया।"
बल्लेबाजों की गलती भी स्वीकार की
इस मैच में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 170 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को एतिहासिक जीत दिलाई और एकतरफा अंदाज में मैच खत्म किया, लेकिन यह मैच कभी भी इंग्लैंड की पहुंच से बाहर नहीं था। द्रविड़ ने कहा "हम उन टीमों में से हैं, जो इन हालातों में भी आमतौर पर 180 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाते हैं। इस टूर्नामेंट में भी हमने दो या तीन बार ऐसा किया था। हम अच्छा खेल रहे थे। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों ने कहा कि पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सही टप्पे पर गेंदबाजी की, हमें रन बनाने का मौका नहीं दिया। 15 ओवर के बाद हमने महसूस किया था कि हम 15-20 रन पीछे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवर में हमने अच्छी बल्लेबाजी की।"
T20 WC: 2014, 2016 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप, तीनों बार चला विराट कोहली का बल्ला, लेकिन नॉकआउट में नहीं जीता भारत
द्रविड़ ने आगे कहा कि हार्दिक ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद लगा कि हमने बहुत कम रन बनाए थे, लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा नहीं था। हमें इस विकेट पर कम से कम 180-185 रन बनाने थे। अगर यह स्कोर बनाने के बाद हम शुरआत में एक विकेट लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।