भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पेप्सी कोला इंडस्ट्री से नाता तोड़ लिया है। इंडस्ट्री को विराट कोहली ने जोर का झटका दिया है। उन्होंने पेप्सी का ऐड करने से मना कर दिया है।
बता दें कि विराट कोहली पिछले 6 सालों से पेप्सी कोला का ऐड कर रहे थे लेकिन उनका कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो गया है। अब कोहली ऐड करने से मना कर दिया है। कोहली का कहना है कि "जिसे मैं नहीं पी सकता, उसे सिर्फ अपनी कमाई के लिए दूसरों को पीने कैसे कह सकता हूं"।
उन्होंने कहा, 'हम वाकई में जमीन पर कुछ बड़ा बदलाव करने की कोशिश में हैं। अतीत में मैंने जिन चीजों को अपनाया, मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि अब उनसे खुद को जुड़ा नहीं पाता हूं। अगर मैं खुद ही ये चीजें नहीं खा-पी सकता, तो मैं सिर्फ अपनी कमाई के लिए लोगों से ये चीजें खाने-पीने के नहीं कह सकता।'
हालांकि, पेप्सी कंपनी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करना चाहती थी, लेकिन शक्कर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से स्वास्थ्य के खतरों पर बढ़ती चर्चा के बीच कोहली ने कंपनी से दूरी बनाने का फैसला किया और ऐड करने से मना कर दिया।