वनडे विश्व कप खिताब जीतना शेष
रोहित ने अपने करियर में 2024 टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन वह 2023 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गए थे। अगला विश्व कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। रोहित 2011 में विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। वह 2015 में एक खिलाड़ी और 2019 में उपकप्तान के तौर पर खेलने उतरे थे। रोहित के पास 2023 में वनडे विश्व कप जीतने का अच्छा मौका था और उनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।
संबंधित खबरः Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
रोहित ने फाइनल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और सभी से उनके करियर को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में बल्ला नहीं चलने पर मीडिया रिपोर्ट्स में उनके संन्यास के कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया था। रोहित ने कहा था, 'मैं वनडे प्रारूप से संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। कृपया अफवाहें मत फैलाइए। कोई फ्यूचर प्लान नहीं है। जो हो रहा है, वो चलता जाएगा।'
संबंधित खबरः CT 2025: खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक-श्रेयस मुंबई तो जडेजा-वरुण चेन्नई पहुंचे