फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blind Match: भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 177 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Wed, 29 Dec 2021 11:59 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुर्गा राव के 113 गेंदों पर 173 रन और कप्तान सुनील रमेश के 76 गेंदों पर 177 रन की मदद से निर्धारित 40 ओवर में 466 रन का विशाल स्कोर बनाया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम वनडे में 177 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 

विज्ञापन


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुर्गा राव के 113 गेंदों पर 173 रन और कप्तान सुनील रमेश के 76 गेंदों पर 177 रन की मदद से निर्धारित 40 ओवर में 466 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 289 रन ही बना पाई। 

बांग्लादेश की तरफ से अब्दुल मलिक ने 138 रन बनाए। दुर्गा राव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस सीरीज का आयोजन भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने किया था। भोपाल में इससे पहले भी कई दृष्टिबाधित अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वनडे के लिए टीम: सुनील रमेश (कप्तान), दीपक मलिक (उप कप्तान), कल्पेश निंबडकर, ललित मीणा, ए वेंकटेश्वर राव, सुजीत मुंडा, बसप्पा, डी वेंकटेश्वर राव, ए मनीष, लोकेश, रोहित शर्मा, प्रकाश जयरामैया, दुर्गा राव, विजय कुमार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें