फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tilak Varma: हैम्पशायर के लिए 4 काउंटी मैच खेलेंगे तिलक वर्मा, टीम से जुड़े; निदेशक बोले- उनकी मौजूदगी शानदार

Wed, 18 Jun 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्मा ने 2019 में टी20 प्रारूप में शुरुआत की और 2022 आईपीएल सत्र से पहले मुंबई इंडियंस ने उनका चयन किया। तब से उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 54 मैच में 37.47 के औसत और 144.41 के स्ट्राइक रेट से लगभग 1,500 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रोथसे काउंटी चैंपियनशिप में चार मैच खेलने के लिए हैम्पशायर के साथ अनुबंध किया है जो 22 जून से एक अगस्त के बीच खेले जाएंगे। हैदराबाद का बाएं हाथ का ऑलराउंडर हैम्पशायर के अगले चार मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेगा जिसकी शुरुआत 22 से 25 जून को चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।
विज्ञापन

संजू सैमसन-तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक का करियर
22 वर्षीय वर्मा ने 25 टी20 और चार वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने दो शतकों के साथ 749 रन बनाए हैं। उनक नाम तीन अर्धशतक भी हैं। वर्मा ने 2019 में टी20 प्रारूप में शुरुआत की और 2022 आईपीएल सत्र से पहले मुंबई इंडियंस ने उनका चयन किया। तब से उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 54 मैच में 37.47 के औसत और 144.41 के स्ट्राइक रेट से लगभग 1,500 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
क्रिकेट निदेशक ने जताई खुशी
हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट ने कहा, 'अगले चार काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए तिलक का उपलब्ध होना शानदार है। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिसने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच और आईपीएल में बड़ा प्रभाव डाला है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह इस गर्मी में हैम्पशायर के लिए क्या कर सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें