फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: श्रेयस अय्यर ने चोट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अगला रणजी मैच नहीं खेलने की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Wed, 23 Oct 2024 10:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि श्रेयस 26 अक्तूबर से त्रिपुरा के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि कंधे की चोट के कारण वह बाहर हो गए हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संकेत दिए हैं कि उन्हें कम से कम एक सप्ताह के आराम की जरूरत है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कंधे की चोट की खबर पर चुप्पी तोड़ी है और उन दावों को खारिज किया है जिसमें बताया गया था कि यह बल्लेबाज चोट के कारण अगला रणजी मैच नहीं खेलेगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्रेयस ने लिखा कि कोई भी खबर चलाने से पहले अच्छे से होमवर्क कर लेना चाहिए। उन्होंने साथ ही इन खबरों को चलाने वाले लोगों पर अपना गुस्सा भी व्यक्त किया। 
विज्ञापन

कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि श्रेयस मुंबई के लिए अगला रणजी मैच चोट के कारण नहीं खेलेंगे। श्रेयस ने एक्स पर लिखा, 'कोई भी खबर पब्लिश करने से पहले होमवर्क कर लेना चाहिए।' मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि श्रेयस 26 अक्तूबर से त्रिपुरा के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि कंधे की चोट के कारण वह बाहर हो गए हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संकेत दिए हैं कि उन्हें कम से कम एक सप्ताह के आराम की जरूरत है। 

पिछले सप्ताह श्रेयस ने मुंबई के दूसरे रणजी मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ 190 गेंदों पर 142 रन बनाए थे। मुंबई को पहले मैच में बड़ौदा से हार मिली थी, लेकिन श्रेयस की पारी के दम पर मुंबई की टीम वापसी करने में सफल रही थी। श्रेयस ने उस मैच के बाद कहा था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग बाहर क्या सोचते हैं, मुझे अपने शरीर को देखना होगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने कितनी प्रगति की है। उसके आधार पर, मैं सही निर्णय लूंगा और मुझे उम्मीद है कि मेरी टीम मेरा समर्थन करेगी। 
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में टीम से बाहर किया गया था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया था। भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम की घोषणा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद 28 अक्तूबर को हो सकती है। फिलहाल इस बात के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं कि श्रेयस इस दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें