harbhajan singh and dale steyn
- फोटो : File
शानदार घरेलू सीजन के बाद टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका से उन्हीं के घर पर मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया ने इस साल का अंत श्रीलंका को टी20 में 3-0 से करारी शिकस्त देकर किया, लेकिन असली चुनौती अब साउथ अफ्रीका में विराट की सेना का इंतजार कर रही है। इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी तेज गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे।
हरभजन ने कहा कि अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करने के लिए हमारे पास मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ये विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है। इस दौरे पर अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए इनफॉम भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक पाना मुश्किल होगा।
अफ्रीकी फास्ट बॉलर डेल स्टेन के बारे में उन्होंने कहा कि वो चोटिल होने के बाद लौट रहे हैं वो उन्हें अपना लय पाने में वक्त लगेगा। साथ ही मोर्कल का भी यही हाल है। भज्जी ने कहा कि इंटरनेशल मैच में लंबी चोट के बाद वापसी करना इतना आसान नहीं होता है।
ये भी पढ़ेंः जब युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को दी थी अपनी बहन से दूर रहने की धमकी
बता दें कि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3टी20 मैच खेलना है। दौरे की शुरूआत 5 जनवरी से कैपटाउन टेस्ट से होगी। माना जा रहा है कि इन दोनों के बीच यह अब तक की सबसे रोचक सीरीज होने वाली है।