प्रसन्ना अगोरम
- फोटो : social media
दरअसल, प्रसन्ना के पास भारतीय वीजा है और वह पिछले 11 साल से दक्षिण अफ्रीकी टीम के अहम सदस्य हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में प्रसन्ना ने कहा, 'मैं यहां से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। हां, यह मेरे लिए और टीम के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका है लेकिन हमें प्रोटोकॉल को समझने की आवश्यकता है। मुझे बताया गया है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत जो जिम्बाब्वे के कोच हैं, पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते। इसके अलावा पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार भी भारत नहीं आ सकते। इसलिए मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं।'