फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्लान से मिली टीम इंडिया को फतह

Sun, 31 Aug 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में आखिरकार जीत की राह पकड़ ही ली। नॉटिंघम वनडे में मिली 6 विकेट से जीत के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

टीम इंडिया ने सीरीज के तीसरे मैच में मेजबान टीम से मिले 228 रनों के लक्ष्य को 43 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की इंग्लैंड में यह लगातार दूसरी जीत भी है।

भारत की ओर से अंबाती रायडु ने सबसे ज्यादा 64 रन (78 गेंद, 6 चौका) बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 45, सुरेश रैना ने 42 और विराट कोहली 40 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड 50 ओवर में 227 रन बनाकर आउट हो गया। उसकी ओर से कप्तान एलिस्टर कुक ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए सलामी जोड़ी ने 82 रन जोड़े थे लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज हावी हो गए और विपक्षी बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते गए, अंतिम गेंद पर टीम का आखिरी विकेट गिरा।

कार्डिफ में खेला गया दूसरा मैच भारत ने जीता था, जबकि ब्रिस्टल में खेले जाने वाले पहले मैच को एक भी गेंद फेंके बगैर बारिश के कारण रद कर दिया गया। इससे पहले भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के हाथों 1-3 से गंवा चुका है।

नई ओपन‌िंग जोड़ी ने दी ठोस शुरुआत

अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस बार नई ओपनिंग जोड़ी ने की। रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर होने के बाद शिखर धवन (16) के साथ पारी की शुरुआत करने अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए।

दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाते हुए पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि धवन क्रीज पर कुछ देर तक जमे रहे लेकिन दूसरी ओर रहाणे ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। क्रिस वोग्स ने आठवें ओवर में धवन को इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दे दिया।

धवन का फ्लॉप होना जारी है। हालांकि वह बल्‍ले से रन जरूर बना रहे हैं लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे। धवन के जाने के बाद रहाणे का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर आए।

रहाणे और कोहली ने गंवाया फिफ्टी ठोकने का मौका

क्रीज पर रहाणे और विराट कोहली की नई जोड़ी थी। कोहली दौरे में अब तक बुरी तरह से नाकाम रहे थे और उन पर अपनी असफलता का दाग हटाना था, जिसमें वह कुछ हद तक सफल भी रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए लगभग 5 रन प्रति ओवर की औसत से 50 रनों की साझेदारी की।

लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत पाने के बाद रहाणे खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। रहाणे लगातार दूसरी बार अर्धशतक से चूक गए। वह स्टीवन फिन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। 56 गेंदों में 45 रन बनाकर रहाणे पवेलियन लौट गए।

दूसरे छोर पर कोहली ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले। वह भी अपने अर्धशतक से चूक गए। बेन स्ट्रोक्स की गेंद पर आउट होने से पहले कोहली ने 50 गेंदों में 40 रन बनाए और थोड़ा-बहुत अपना फॉर्म हासिल करने में सफल रहे। शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से भारत आराम से जीत की ओर बढ़ने लगा।

धोनी ने रच दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले, भारत से पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद इंग्लैंड ने धीमी शुरुआत की लेकिन ओपन‌िंग जोड़ी जल्द ही धीमी शुरुआत से उबर गई और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ दिए। मेजबान ने पहले पांच ओवर में महज 11 रन बनाए थे जो इस साल उसकी सबसे धीमी शुरुआत रही।

बड़ी होती इस साझेदारी को पार्टटाइम गेंदबाज सुरेश रैना ने तोड़ा। उन्होंने एलेक्स हेल्स (42) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। भारत को दूसरी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।

भारत को दूसरी सफलता भी एक और पार्ट टाइम गेंदबाज अंबाती रायडु ने दिलाई। उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक (44) को विकेटकीपर धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने अपना 130वीं बार किसी बल्‍लेबाज को स्टंप आउट किया। इसके साथ ही धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने कुमार संगकारा (129) रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

फिर रवींद्र जडेजा ने जोई रुट (2) को भी धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। इंग्लैंड ने 97 रन पर अपने 3 विकेट गंवा ‌दिए थे। धोनी अब तक 131 बल्‍लेबाजों को स्टंप आउट कर चुके हैं।

चला फिरकी गेंदबाजी का जादू

इंग्लैंड का शीर्ष क्रम बिखेरने के बाद भारतीय ‌फिरकी गेंदबाजों ने मेजबान टीम के मध्य और निचले क्रम पर भी जोरदार दबाव बनाया। फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने भारत को चौथी सफलता हासिल करते हुए इयोन मोर्गन (10) को चलता किया। इसके बाद अपनी टीम को मजबूती देने की कोशिश देने में जुटे इयान बेल (28) रन आउट हो गए।

इंग्लैंड के 6 विकेट डेढ़ सौ रन से पहले ही गिर गए। लगातार विकेटों के पतन से ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के आंकड़े को छू नहीं सकेगी। लेकिन जोस बटलर (42) ने पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों क्रिस वोग्स (15) और जेम्स ट्रेडवेल (30 रन, 18 गेंद) के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचा ही दिया।

भारत की ओर से आर अ‌श्विन ने 3 विकेट झटके, जबकि सुरेश रैना, अंबाती रायडु, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 1-1 सफलता हासिल की।
विज्ञापन

चोटिल रोहित की जगह अंबाती रायडु टीम में

भारत को सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने के लिए नॉटिंघम में शनिवार को होने वाले तीसरे वनडे मैच में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद ‌थी, लेकिन उसे मैच से एक दिन पहले ही तगड़ा झटका लग गया जब टीम के एक सलामी बल्‍लेबाजी की अंगुली टूट गई।

ओपनर रोहित शर्मा की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौटने के कारण उनकी जगह टीम इंडिया में मुरली विजय को शामिल किया गया है। हालांकि आज के मैच में रोहित की अंबाती रायडु को शामिल किया है।

मेजबान इंग्लैंड ने भी अपने एकादश में बदलाव किया है। क्रिस जोर्डन की जगह स्टीवन फिन को अंतिम 11 खिला‌ड़ियों में रखा गया है। तेज गेंदबाज फिन ने लगभग एक साल बाद इंग्लैंड की टीम में वापसी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें