भारत और बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ तीन मैचों की यह सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली। सुबह बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और 40-40 ओवर का कर दिया गया।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत का स्कोर जब 34.2 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन था तब एक बार फिर बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद तेज बारिश और खराब मौसम के कारण मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
स्टुअर्ट बिन्नी 36 गेंदों पर चार चौकों के साथ 25 जबकि उमेश यादव खाता खोले बिना नाबाद रहे। भारत के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
इससे पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर मेजबान टीम के गेंदबाजों के आगे बिखर गई।
शुरुआत के चार बल्लेबाज तो सिर्फ 16 रन पर पवेलियन लौट गए। कप्तान सुरेश रैना ने 25 गेंदों में तीन चौकों के साथ 25 रन बनाए।