फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs AUSW: पहले टेस्ट शतक के करीब मंधाना, 80 रन बनाकर नाबाद, पहले दिन भारत का स्कोर 132/1

Thu, 30 Sep 2021 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड

सार

मंधाना ने अपनी पारी में अब तक 15 चौके और एक छक्का लगाया है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि दूसरे दिन वह अपना शतक पूरा करें और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना 80 रन बनाकर नाबाद हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में पहले दिन एक विकेट खोकर 132  रन बना लिए हैं। बारिश से बाधित रहे पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवर का खेल हो सका। 
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने पहले शतक के करीब हैं। वे 80 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा पूनम राउत भी 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे दिन का खेल 30 मिनट पहले शुरू होगा। यह भारतीय महिला टीम का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच है।

शेफाली और मंधाना ने मजबूत शुरुआत दी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और शेफाली वर्मा ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई। शेफाली 64 गेंदों पर चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मोलिनक्स ने ताहिला मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया। शेफाली का विकेट 26वें ओवर में गिरा था। इसके बाद पूनम राउत और मंधाना ने अब तक 18 ओवर बल्लेबाजी कर ली है।

मंधाना ने पारी में 15 चौके लगाए
मंधाना ने अपनी पारी में अब तक 15 चौके और एक छक्का लगाया है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि दूसरे दिन वह अपना शतक पूरा करें और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाएं। मंधाना के बाद मिताली राज, यशिका भाटिया और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ियों का भी क्रीज पर आना बाकी है। 
विज्ञापन

टेस्ट में एक भी शतक नहीं है मंधाना के नाम
स्मृति मंधाना के करियर का यह चौथा टेस्ट मैच है। इससे पहले तीन टेस्ट में उन्होंने 33.40 की औसत से 167 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा मंधाना वनडे में चार शतक लगा चुकी हैं। 62 वनडे में उनके नाम 2377 रन है। 81 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मंधाना 1901 रन बना चुकी हैं। इसमें 13 अर्धशतक शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें