टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एकतरफा मैच में 7 विकेट से मात देकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला 20 जानवर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से शारजाह होगा।
मैन ऑफ द मैच गणेशभाई मधुकर ने सिर्फ 69 गेंद में 112 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की आसान जीत की नींव रखी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Mark the date, grab yourself some popcorn and do keep those finger nails. It's going to be a humdinger of a contest with a nail biting finish as India take on Pakistan in the finals on the 20th at Sharjah.#BlindCricketWorldCup #TheOtherMenInBlue #thecupisours #INDvsPAK 🇮🇳🇵🇰 pic.twitter.com/Ghcjnx3zmO
— Cricket Association for the Blind in India (CABI) (@blind_cricket) January 17, 2018

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 38.5 ओवर में 256 रन पर समेटा। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम ने 50 रन से पहले ही दो विकेट गंवा दिए। अब्दुल मलिक ने नाबाद 108 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
भारत की ओर से दुर्गा राव ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दीपक मलिक और प्रकाश ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। दीपक ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और वह 43 गेंद में 53 रन बनाने के बाद रिटायर आउट हुए। नरेश ने 18 गेंद में 40 रन की आतिशी पारी खेली।