फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: भारतीय CEO से मिले इजरायली PM नेतन्याहू, 26/11 पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jan 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
CEO से मिले इजरायली पीएम नेतन्याहू
विज्ञापन

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज मुंबई में हैं। उन्होंने मुंबई में भारतीय सीईओ से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य उनका होता है, जो नवीनता को अपनाते हैं। भारत और इजरायल की भागीदारी करिश्मे कर रही है। पीएम मोदी के साथ व्यक्तिगत तौर पर मेरी अच्छी दोस्ती है।

विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई आतंकी हमला पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और फिर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ वे ‘शालोम बॉलीवुड’ कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। नेतन्याहू के साथ नाश्ता करने वाले बिजनेस क्षेत्र के दिग्गजों में आनंद महिंद्रा, अजय पिरामल और चंदा कोचर जैसी हस्तियां शामिल हैं।

इसके बाद वे दक्षिणी मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित ताज होटल में आयोजित होने वाले भारत-इस्राइल बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं की भी एक मुलाकात हो सकती है जिसके बाद फडणवीश नेतन्याहू और इस्राइली दल के लिए लंच का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन





अपनी इस यात्रा में नेतन्याहू 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे और फिर नरीमन हाउस जाकर 11 वर्षीय मोशे होल्ट्जबर्ग से मुलाकात करेंगे। दरअसल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में नरीमन हाउस में मोशे के पिता रब्बी बव्रिएल होल्ट्जबर्ग और मां रिवका की मौत हो गई थी। इस दौरान नेतन्याहू ताज होटल में यहूदी समुदाय के 25-30 सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे। 

यहूदी समुदाय लांच करेगा‘नमस्ते शालोम’ पत्रिका
नेतन्याहू की मुंबई यात्रा के दौरान यहूदी समुदाय ‘नमस्ते शालोम’ पत्रिका लांच करेगा। यह नियमित मासिक पत्रिका दोनों मित्र देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर आधारित होगी। पत्रिका के संपादकीय बोर्ड के सदस्य राल्फी झिराड ने कहा कि बृहस्पतिवार को दक्षिणी मुंबई के बाइकुला में स्थित मेगन डेविड यहूदी पूजा स्थल में पत्रिका लांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें