ऑस्ट्रेलिया के महान पेसर ग्लेन मैक्ग्रा का कहना है कि इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौर कठिन होने जा रहा है।
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस साल के अंत में प्रस्तावित है। बकौल मैक्ग्रा, "मेरा मानना है कि भारतीयों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कठिन दौरा होने जा रहा है। पिछली बार जब दोनों टीमें भारत में मिली थीं। तब हमें 0-4 से शिकस्त मिली थी लेकिन तब से काफी लंबा समय हो गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "पिछले साल एशेज में हमने इंग्लैंड को 5-0 से धोया था। लिहाजा भारत पर हमें इसका मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा। मौजूदा भारतीय टीम काफी कड़ी मेहनत की जरूरत है। उन्हें बेसिक समेत एक नहीं कई पहलुओं पर काम करने की जरूरत है।"