भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में भारत ने अपने चार अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। इसमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी शामिल थीं। हालांकि, मैच में किसी की कमी नहीं खेली। शेफाली वर्मा और सब्बिनेनी मेघना की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। मेघना 69 और वर्मा 46 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में ऋचा घोष ने 19 गेंद में 33 रन बनाकर भारत का स्कोर 181 रन तक पहुंचा दिया। मलेशिया के लिए कप्तान दुराईसिंघम और नुर दानिया ने दो-दो विकेट लिए।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पारी की चौथी ही गेंद पर दीप्ति शर्मा ने कप्तान दुराईसिंघम को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चौथे ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ ने वन जूलिया को एक रन के स्कोर पर आउट किया। टीम 5.2 ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन बना पाई थी। तभी बारिश आ गई। पांच ओवर का खेल हो चुका था। ऐसे में बारिश के रुकने का लंबे समय तक इंतजार किया गया। बारिश नहीं रुकी तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत जीत गया।
Mukesh Kumar: सेना के टेस्ट में तीन बार फेल, ऑटो चलाने वाले पिता की मौत, पर सबसे लड़कर टीम इंडिया में बनाई जगह
यहां बारिश ने भारत का पूरा साथ दिया। अगर दूसरी पारी में पांच ओवर होने से पहले बारिश आती तो यह मैच रद्द हो सकता था, लेकिन बारिश पांच ओवर के बाद आई और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया।