फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे के बाद अब टी-20 में धूम-धड़ाके को तैयार टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के शुक्रवार को होने वाले पहले मुकाबले में दबदबा बनाने पर होगी। पहले वनडे में चार रन की करीबी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


हालांकि मेजबान टीम के पास ताबड़तोड़ क्रिकेट में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं और इसीलिए भारत को जिम्बाब्वे से सावधान रहना होगा। भारत के लिए अब तक दौरे पर सभी चीजें सही दिशा में जा रही हैं। यहां तक कि वनडे में मैन ऑफ द सीरीज रहे चोटिल अंबाती रायडू के दौरे से बाहर होने के बाद उनकी जगह तीसरा वनडे खेलने उतरे मनीष पांडेय ने भी अपने पदार्पण मैच में ही 71 रन की शानदार पारी खेली थी।

टीम इंडिया को बल्लेबाजी विभाग में अधिक आक्रामकता दिखानी होगी, जिसका वनडे सीरीज में अभाव नजर आया था। एक ऐसे प्रारूप में जहां एक गेंद भी मैच का रुख मोड़ सकती है, भारतीय टीम धीमी शुरुआत वहन नहीं कर सकती। विशेषकर तब जबकि मेजबान गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था। ऐसे में मेहमान टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय से धुआंधार शुरुआत की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वनडे में फ्लॉप रहे, अब टी-20 में इनके पास मौका

वनडे सीरीज में असफल रहे रोबिन उथप्पा भी टी-20 क्रिकेट में प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे। वहीं चोटिल रायडू की जगह उनके विकल्प के तौर पर जिम्बाब्वे पहुंचे संजू सैमसन को टी-20 क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी विभाग में चामू चिभाभा पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है। चामू ने वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हैमिल्टन मसाकद्जा और चिगुंबुरा से अब भी लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

टीम :
भारत : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मुरली विजय, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, हरभजन सिंह, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा, संजू सैमसन, मोहित शर्मा।

जिम्बाब्वे : एल्टन चिगुंबुरा, रेजिस चकाबवा, चामू चिभाभा, ग्रीम क्रेमर, नेविले मदजीवा, हैमिल्टन मसाकद्जा, रिचमंड मुतुमबामी, तिनाशे पन्यांगरा, सिकंदर रजा, डोनाल्ड तिरिपानो, प्रास्पर उत्सेया, ब्रायन विटोरी, मैल्कम वालेर और सीन विलियम्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें