फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल की उम्र में बल्लेबाज ने की डॉन के रिकॉर्ड की बराबरी

Fri, 17 Jul 2015 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो शतक लगे जबकि इंग्लैंड सिर्फ एक विकेट ही झटक सका।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (नाबाद 158) और हरफनमौला स्टीवन स्मिथ (नाबाद 129) के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 259 रनों की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करके विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 337 रन बना लिए थे। रोजर्स ने 282 गेंदों पर 25 चौके लगाए हैं जबकि स्मिथ ने 217 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया है।
विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड लॉर्ड्स के मैदान पर एशेज सीरीज में सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल कर सका है। आखिरी बार उसने 2005 में यहां पर जीत हासिल की थी। इससे पहले पहली बार 75 साल पहले जीते थे।

37 साल के रोजर्स ने डॉन के रिकॉर्ड की बराबरी की

35 साल से ज्यादा का वसंत देखने के बाद एशेज सीरीज में खेलने का मौका हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने देर से ही सही जब मौका मिला उसे भुनाने में लगे हैं।

जिस उम्र में बल्लेबाज संन्यास लेने की बात सोचते हैं उस उम्र में यह बल्लेबाज लगातार रन बना रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 35 साल के बाद एशेज सीरीज में एक हजार से ज्यादा का स्कोर किया है।

अगले महीने 38 साल के होने जा रहे रोजर्स एशेज में अब तक 1093 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 एशेज टेस्ट में 10 बार 50 से ज्यादा की पारियां खेली जिसमें 4 शतक भी शामिल है।

रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ब्रैडमैन ने 35 साल के बाद एशेज में 1188 रन बनाए थे।

लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाने वाले रोजर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 259 रनों की अविजित साझेदारी करने वाले स्टीवन स्मिथ ने भी शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों के शतक लगाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 साल बाद किसी टेस्ट में एक विकेट के नुकसान पर ही 300 से ज्यादा के स्कोर का मुंह देखा।
विज्ञापन

पहले दिन बुरी तरह से रहे नाकाम इंग्लैंड के गेंदबाज

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम को क्रिस रोजर्स और डेविड वॉर्नर ने ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें 38 के निजी योग पर ऑफ स्पिनर मोइन अली ने कवर के क्षेत्र में जेम्स एंडरसन के हाथों कैच करवाया। वॉर्नर ने अपनी इस संक्षिप्त पारी के दौरान 42 गेंदों पर सात चौके लगाए।

इग्लैंड की ओर से मोइन के अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। मोइन की एकमात्र सफलता को पीछे छोड़ दिया जाए तो मेजबान टीम के गेंदबाज कंगारुओं को परेशान नहीं कर सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज पीटर नेविल इस मैच के जरिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। उन्हें ब्रैड हैडिन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 169 रनों से अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें