टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही दो मैचों में अच्छा खेले हों, लेकिन कटक में खेले गए निर्णायक वन-डे में उनका बल्ला खामोश रहा और तो और विकेटकीपिंग में भी उन्होंने निराश किया। मैच में पंत ने कई कैच छोड़ दिए।
विज्ञापन
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
बल्ले से केवल सात रन बनाने वाले पंत ने पहला कैच रोस्टन चेज का छोड़ा। 16वें ओवर में कुलदीप यादव की दूसरी गेंद पर चेज चूके और गेंद से उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा, और गेंद पंत के दस्ताने से फिसल गई।
विज्ञापन
3 of 4
शिमरोन हेटमायर
इसके बाद 25वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर कैरेबियाई खतरनाक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का छोड़ा। हेटमायर ने लेग साइड की ओर शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से लगकर पंत के हाथों में लगी लेकिन पंत से यह कैच भी छूट गया।
इसके बाद पंत ने 43.1 ओवर में 89 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले निकोलस पूरन का कैच छोड़ दिया। पंत को इस खराब फील्डिंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को याद कर रहे हैं।
Worst Fielding performance by the Indians in a while....hope they review their obsession with #RishabhPant behind the stumps...he sure does not look like the replacement india is looking for #Dhoni at the moment #INDvWI