फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी के मुरीद हुए गावस्कर, बोले- उनकी गेंदबाजी कैरेबियाई दिग्गज मार्शल की याद दिलाती है

Sun, 22 Dec 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि मोहम्मद शमी कई बार उन्हें वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज मैलकम मार्शल की याद दिलाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक मार्शल के साथ तुलना से निश्चित तौर पर भारत के इस सीनियर तेज गेंदबाज का मनोबल बढ़ेगा जिसने पूरे सत्र के दौरान अपनी तेजी, स्विंग और उछाल से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया। बता दें कि मैलकम मार्शल का 1999 में निधन हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि शमी 2019 में वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 42 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे और गावस्कर भी इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। गावस्कर से जब यह पूछा गया कि उनका पसंदीदा भारतीय तेज गेंदबाज कौन है तो उन्होंने शमी का नाम लिया।

4 of 5
सुनील गावस्कर
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरे और अंतिम वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कॉमेंटरी करते हुए गावसकर ने कहा, 'वह मुझे मैलकम मार्शल की याद दिलाता है जिनके बारे में सोचकर मैं अब भी गहरी नींद से उठ जाता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
गावस्कर ने साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजी में क्रांति लाने का श्रेय विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव को दिया। शमी के कौशल से प्रभावित पूर्व भारतीय कप्तान गावसकर ने इससे पहले इस तेज गेंदबाज की तुलना तेंदुए से की थी। गावस्कर ने कहा था, 'जब वह गेंदबाजी के लिए दौड़कर आता है, स्पाइडर कैम जब इसकी तस्वीर लेता है तो यह देखना शानदार होता है। ऐसा लगता है कि तेंदुआ शिकार के लिए जा रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें