टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है और आज का मैच महज औपचारिक रह गया है। हालांकि, टीम इंडिया की कोशिश विंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ करने की होगी।
चेन्नई को अपने चहेते क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कमी खलेगी, जिन्हें विंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। मेजबान टीम ने अंतिम टी20 के लिए अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को आराम देने का फैसला किया है।
अब यह देखना रोचक होगा कि कप्तान रोहित शर्मा क्या रणनीति अपनाकर विंडीज को मात देंगे।