20वां ओवर: दीपक चाहर पारी का आखिरी ओवर लेकर आये हैं, वेस्टइंडीज के लिए जीत नामुमकिन, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी। पियरे के विकेट के साथ ओवर और मैच की समाप्ति वेस्टइंडीज का स्कोर: 173/8
19वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार पारी का अपना चौथा ओवर लेकर गेंदबाजी पर आये हैं। पहली ही गेंद पर विलियम्स को मिला जीवनदान। भुवनेश्वर ने सीरीज में पहली बार लिए विकेट। चार ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 169/7
17वां ओवर: मोहम्मद शमी अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर लेकर आये हैं। दो साल बाद टी-20 टीम में वापसी करते हुए शमी ने दमदार प्रदर्शन किया है। वाल्श के विकेट के साथ शमी ने ओवर में चार रन दिए। शमी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 152/7
16वां ओवर: पोलार्ड के आउट होने के बाद दीपक चाहर को लगाया गया है। विराट का यह फैसला भी सही साबित हुआ। ओवर से आये सिर्फ सात रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 148/6
15वां ओवर: अपने मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर को विराट नने लगाया है। लेकिन पोलार्ड काफी खतरनाक फॉर्म में, पहली तीन गेंदों में लगाया एक छक्का और दो चौके। हालांकि ओवर के आखिरी गेंद पर भुवी ने पोलार्ड को जडेजा के हाथों कैच करवाकर राहत की सांस ली। पोलार्ड 39 गेंदों में 68 रन बनाकर हुए आउट। वेस्टइंडीज का स्कोर: 141/6
14वां ओवर: कुलदीप अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आये हैं। पिछले ओवर में दो रन देने वाले कुलदीप इस बार काफी महंगे साबित हुए। पोलार्ड ने अकेले जड़े 17 रन। सात महीने बाद वापसी करते हुए कुलदीप ने चार ओवर में 45 रन देकर लिए दो अहम विकेट। वेस्टइंडीज का स्कोर: 124/5
13वां ओवर: विराट ने फिर से शिवम दुबे को लगाया है और दुबे ने भी निराश नहीं किया। कोटे के अपने तीसरे ओवर में मात्र दो रन दिए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर: 107/5
12वां ओवर: कुलदीप की फिर से वापसी, कोटे के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर होल्डर को भेजा पवेलियन। इस वक्त पर एक बेहद ही शानदार ओवर, मात्र दो रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 105/5
11वां ओवर: शमी को वापस से गेंद दी गई है, कोटे के अपने तीसरे ओवर में शमी की किफायती गेंदबाजी। होल्डर और पोलार्ड को रोके रखा और मात्र छह रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 103/4
10वां ओवर: कुलदीप यादव अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली दो गेंदों में हेटमायर ने लगाया जोरदार छक्के। लेकिन तीसरी ही गेंद पर कुलदीप की दमदार वापसी। हेटमायर को 41 रन के स्कोर पर राहुल के हाथों करवाया कैच। वेस्टइंडीज का स्कोर: 97/4
नौवां ओवर: दुबे को फिर से गेंदबाजी आक्रमण पर लाया गया है। एक अच्छी शुरुआत लेकिन दूसरी ही गेंद पर शमी ने हेटमायर का कैच छोड़ दिया है। बावजूद उसके दुबे का एक अच्छा ओवर। वेस्टइंडीज का स्कोर: 79/3
आठवां ओवर: सात महीने बाद वापसी कर रहे कुलदीप की एक अच्छी शुरुआत। एक छक्के के साथ ओवर में दिए आठ रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 68/3
सातवां ओवर: आलराउंडर शिवम दुबे अपना पहला ओवर लेकर आये हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के लिए एक अच्छा ओवर साबित हुआ। पोलार्ड और हेटमायर ने मिलकर बटोरे 19 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 60/3
छठा ओवर: भुवनेश्वर कुमार को दोबारा से लाया गया है। चौथी गेंद पर छक्के के साथ भुवी की ओवर में आये आठ रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 41/3
पांचवां ओवर: अपने कोटे के दूसरे ओवर के साथ शमी फिर से आक्रमण पर। शुरुआती तीन गेंदों में सधी हुई गेंदबाजी के बाद चौथे और पांचवी गेंद पर हेटमायर ने जड़े दो छक्के। वेस्टइंडीज का स्कोर: 33/3
चौथा ओवरः इस ओवर में भी टीम इंडिया को एक सफलता मिली और विंडीज के खाते में सिर्फ दो रन आए। चाहर ने पूरन को शिवम दूबे के हाथों कैच आउट कराया। वेस्टइंडीज का स्कोर: 19/3
20वां ओवर: काट्रेल के हाथों में पारी का आखिरी ओवर, सधी हुई गेंदबाजी के साथ चौथी ही गेंद पर राहुल का 91 रन पर किया शिकार। लेकिन विराट ने आखिरी गेंद पर छक्के के साथ वानखेड़े में किसी भी टीम द्वारा टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। भारत का स्कोर: 240/3
19वां ओवर: पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद पोलार्ड अपना दूसरा ओवर लेकर आए। हालांकि पहले ओवर से अलग उनका यह ओवर पारी का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। विराट ने पहली दो गेंदों में दो छक्के के बाद ओवर में जमकर बटोरे रन। अकेले बनाए 23 रन, पोलार्ड ने दिए 27 रन। भारत का स्कोर: 231/2
18वां ओवर: केसरिक विलियम्स अपने कोटे के आखिरी ओवर के साथ। कोहली और राहुल दोनों ने जड़े एक-एक छक्के। भारत का स्कोर: 204/2
17वां ओवर: कोट्रेल का तीसरा ओवर, राहुल और कोहली ने लगाये एक-एक चौके। ओवर से आए 11 रन। भारत का स्कोर: 187/2
16वां ओवर: एक बार फिर से विराट और केसरिक विलियम्स आमने-सामने। लेकिन विलियम्स की शानदार गेंदबाजी, ओवर में मात्र तीन रन दिए और विराट पर लगाम लगाए रखा। भारत का स्कोर: 176/2
15वां ओवर: होल्डर अपने गेंदबाजी कोटे का आखिरी ओवर लेकर आए हैं। लेकिन पंत के आउट होने के बाद उतरे कोहली ने होल्डर के ओवर में जमकर रन बटोरे हैं। कोहली ने लगातार तीन गेंदों पर जड़े दो चौके और एक छक्के, ओवर से आए 22 रन। भारत का स्कोर: 173/2
14वां ओवर: स्पिन गेंदबाज वाल्श की फिर से वापसी, कोटे के आखिरी ओवर में अच्छी वापसी। आखिरी गेंद पर विराट ने जड़ा छक्का, ओवर से आए नौ रन। भारत का स्कोर: 151/2
13वां ओवर: कप्तान पोलार्ड ने खुद संभाला मोर्चा। दूसरी ही गेंद पर किया ऋषभ पंत का शिकार। छक्का मारने के चक्कर में पंत ने होल्डर को दिया कैच। पोलार्ड का एक अच्छा ओवर, छह रन के साथ लिया एक विकेट। भारत का स्कोर: 142/2
12वां ओवर: पहले ओवर में महंगे रहे केसरिक विलियम्स की हाथ में फिर से गेंद। पहली दो गेंदों में दो रन देने के बाद तीसरी ही गेंद पर टीम को दिलाई पहली सफलता। रोहित शर्मा को 71 रन के स्कोर पर वाल्श के हाथों करवाया कैच। तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। ओवर में बने चार रन और गिरा एक विकेट। भारत का स्कोर: 136/1
पिछले पांच ओवरों में भारत ने जमकर रन बटोरे हैं। रोहित और राहुल की जोड़ी ने बनाए हैं 59 रन। 11 ओवर के बाद रोहित 70* (32) और राहुल 60* (34) के साथ क्रीज पर मौजूद
11वां ओवर: पहले दो ओवरों में किफायती रहे वाल्श को फिर से लगाया गया। रोहित ने पहली ही गेंद पर लगाया छक्का। राहुल ने भी जड़े लगातार दो चौके। ओवर से आए 16 रन। भारत का स्कोर: 132/0
10वां ओवर: शुरुआती दो ओवर में महंगे रहने वाले अनुभवी होल्डर के हाथों में फिर से गेंद। वेस्टइंडीज के लिहाज से एक बढ़िया ओवर, मात्र नौ रन आए। भारत का स्कोर: 116/0
नौवां ओवर: वाल्श का एक और ओवर, तेज गेंदबाजों के बीच किफायती गेंदबाजी करते हुए रनों पर अंकुश लगा रहे हैं। अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने मात्र पांच रन दिए। भारत का स्कोर: 107/0
आठवां ओवर: पियरे का एक और ओवर लेकिन यह ओवर वेस्टइंडीज के लिहाज से काफी महंगा साबित हुआ। रोहित और राहुल ने मिलकर 21 रन बटोरे, वहीं रोहित ने छक्के के साथ अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर: 102/0
सातवां ओवर: स्पिन गेंदबाज हेडन वाल्श को गेंदबाजी के लिए लाया गया। वाल्श ने भी एक अच्छा ओवर किया और ओवर में नौ रन दिए। भारत का स्कोर: 81/0
छठा ओवर: गेंदबाजी में एक और बदलाव, केसरिक विलियम्स को लगाया गया। लेकिन वेस्टइंडीज को कोई खास फायदा नहीं हुआ। राहुल ने ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर ही दो चौके और एक छक्के जड़ दिए, हालांकि आखिरी तीन गेंदों में कोई रन नहीं बने। भारत का स्कोर: 72/0
पांचवां ओवर: पोलार्ड ने गेंदबाजी में किया बदलाव। खैरी पियरे को आक्रमण पर लाया गया हालांकि वो भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और ओवर में दे दिए 14 रन। भारत का स्कोर: 58/0
चौथा ओवर: होल्डर का दूसरा ओवर और इस ओवर में अकेले राहुल ने ही 14 रन जड़ दिए। राहुल ने आखिरी दो गेंदों में लगाए चौके और छक्के। भारत का स्कोर: 44/0
तीसरा ओवर: पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी के बाद कॉटरेल का दूसरा ओवर महंगा साबित हुआ। ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने छक्के के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे किए। रोहित ने ओवर में जमकर रन बटोरे और भारत के खाते में जोड़े 16 रन। भारत का स्कोर: 30/0
दूसरा ओवर: जेसन होल्डर को दूसरे ओवर में लाया गया, हालांकि ओवर की तीसरी और चौथी ही गेंद पर राहुल ने लगातार चौके लगाकर ओवर में अच्छे रन बटोरे। भारत का स्कोर: 14/0
रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान पर पहुंचे, भारत की तरफ से करेंगे पारी की शुरुआत।
भारतीय टीम में हुए दो बड़े बदलाव, रविन्द्र जडेजा की जगह मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया।
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता