पोर्ट ऑफ स्पेन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत टीम को अच्छी शुरूआत दी।
धवन ने 92 गेदों में 87 रन और रहाणे ने 78 गेंदों में 62 रन बनाए। हालांकि मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन इन पारियों के साथ ही अजिंक्य रहाणे- शिखर धवन की जोड़ी ने रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। वेस्टइंडीज की सरजमीं पर दोनों एकसाथ अर्धशतक जड़ने वाली पहली जोड़ी बन गई है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज की सरजमीं पर किसी भी वनडे मैच में दोनों भारतीय ओपनरों ने एकसाथ अर्धशतक लगाए हैं। इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।
क्वींस पार्क पर भारत की तीसरी ओपनिंग साझेदारी
शिखर धवन और रहाणे ने 25 ओवरों में 132 रन की शतकीय साझेदारी निभाई जोकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की पहले विकेट पर तीसरी शतकीय साझेदारी है। तीनों शतकीय साझेदारियां क्वींस पार्क ओवल में ही बनी हैं।