फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की नजरें ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के रिकॉर्ड पर, हर हाल में लंका को हराना होगा

Sat, 02 Dec 2017 08:35 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटल मैदान पर शनिवार से खेला जाएगा। टीम इंडिया इससे पहले खेले गए नागपुर टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 239 रन की करारी शिकस्त दी थी और कोलकाता टेस्ट बारिश के कारण रद्द होने की वजह अब वो इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। 
विज्ञापन


कोहली एंड कंपनी लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है और शनिवार से दिल्ली में शुरू हो रहे मैच को जीतकर लगातार 9वीं सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि इन दोनों टीमों के नाम लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।   

कोहली के लिए इस मैच जो सबसे बड़ी सिरदर्दी साबित होने वाली है वो है टीम के ओपनरों के चयन को लेकर। पिछले मैच में मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 128 रन की पारी खेली थी तो वहीं के एल राहुल ने 7 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः विराट कोहली ने बताया, टेस्ट में उन्हें अपना बेस्ट शतक कौन सा लगता है और क्यों

वहीं दूसरे ओपनर शिखर धवन की बात करें तो नागपुर टेस्ट में नहीं खेले लेकिन कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने तेज 94 रन बनाए थे और वहीं दिल्ली उनका होम ग्राउंड भी है तो ऐसे में माना जा रहा कि इस मैच में के एल राहुल को टीम से बाहर कर शिखर और मुरली की जोड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देगी। 

 

रहाणे पर भारी पड़ेंगे रोहित

रोहित और रहाणे - फोटो : File
इसके अलावा एक और बदलाव टीम इंडिया में देखने को मिल सकता है वो है उपकप्तान अजिंक्या रहाणे की जगह पर रोहित शर्मा। इस सीरीज में अब तक अजिंक्या रहाणे एक भी इनिंग में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए हैं वहीं रोहित ने नागपुर में अपने करियर का तीसरा शतक बनाया। इस मैच में उन्होंने 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। 

अगर बात करें गेदबाजों की तो दिल्ली की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों को सपोर्ट करती आई है। वहीं कप्तान कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे के मद्देनजर नागपुर टेस्ट में तेज पिच की मांग की थी लेकिन उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई थी जिसको लेकर वो अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा की क्या इस बार की दिल्ली की पिच तेज होगी। अगर होती है तो इस बार हमें कोटला की पिच पर हरी घास दिखाई देने वाली है।  

 
विज्ञापन

30 साल से कोटला में एक भी टेस्ट नहीं हारी है टीम इंडिया

टीम इंडिया - फोटो : bcci
कोटला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो बीते 30 साल से इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया कितनी जबरदस्त फॉर्म में उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैदान पर खेले गए पिछसे 11 मैचों से 10 पर जीत दर्ज की है और एक मैच बराबरी रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 33 टेस्ट खेले हैं जिनमें उसे 13 में जीत, 6 में हार और 14 मैच ड्रॉ रहे हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें