फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'गब्बर' के शतक ने श्रीलंका को दी मात, टीम इंडिया ने जीती लगातार 8वीं सीरीज

Sun, 17 Dec 2017 08:59 PM IST
Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ICC
विज्ञापन
टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ खेले गए तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सीरीज जीती। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 215 रन पर ऑलआउट हो गई, 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इसे मात्र 32.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. वहीं, शिखर धवन को 'मैन ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया। 

श्रीलंका की ओर से ओपनर उपुल थरंगा ने सबसे अधिक 95 रनों की पारी खेली और सदिरा समरविक्रमा ने 42 रन पारी खेली। इन दोनों के अलावा एक भी लंकाई बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया।  

टीम इंडिया की ओर से स्पिनरों की नई जोड़ी कुलदीप यादव और यजुवेंदर चहल ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा पांड्या ने 2 और जसप्रीत-भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन


इस मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला पाने में सफल नहीं रहे। श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर अकीला धनंजय ने 7 रन पर खेल रहे कप्तान रोहित को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। 

ये भी पढ़ेंः INDvSL: विराट और रोहित के बाद ऐसा कमाल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने उपुल थरंगा

इसके बाद दूसरे मैच में 88 रन की पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धवन के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की। टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचकर दूसरा झटका अय्यर के तौर पर लगा। अय्यर ने 63 गेंदों पर 8 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 65 रन बनाए। 

मैच में शिखर धवन ने नाबाद 100 रन की पारी खेली और साथ ही अपने वन-डे करियर के 4000 रन पूरे किए। धवन ने 85 गेंदों सामना किया और 13 चौके और 2 छक्के लगाए। टीम इंडिया ने इस मैच को 32.1 ओवर में ही जीत लिया। टीम इंडिया की यह 8वीं लगातार सीरीज जीत है। 


 
विज्ञापन

टीम इंडिया में हुआ यह अहम बदलाव

कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
दूसरे मैच में अपना डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में आराम देकर दाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया गया था। 

इस प्रकार है दोनों टीमें- 

भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. शिखर धवन, 3. श्रेयस अय्यर, 4. दिनेश कार्तिक, 5. मनीष पांडे, 6. एमएस धोनी (डब्ल्यूके), 7. हार्डिक पंड्या, 8. भुवनेश्वर कुमार, 9. कुलदीप यादव 10. जसप्रित बूमरा, 11. युजवेन्द्र चहल ।

श्रीलंका: 1. दानुस्का गुनाथिलका, 2. उपुल थरंगा, 3. सदिरा समरविक्रम, 4. एंजेलो मैथ्यूज, 5. निरोशान डिकवेल (डब्ल्यूके), 6. एसेला गुणारत्ने, 7. थिसारा परेरा (कप्तान), 8. सचिथ पथिराना, 9. सुरंगा लकमल, 10. अकीला दनंजय, 11. नुवान प्रदीप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें