टीम इंडिया को बदलने का मन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने बना लिया है। इसके लिए उन्होंने टेस्ट टीम के चार मुख्य खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने का फैसला कर लिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में पूरी तरह बदलने वाली है। टीम इंडिया को बदलने का मन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने बना लिया है। इसके लिए उन्होंने टेस्ट टीम के चार मुख्य खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया मुताबिक, बीसीसीआई ने इन चारों को बाहर कर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को सूचित किया है कि वह रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को ईशांत शर्मा से उनकी उपलब्धता पर किसी प्रकार का संदेश नहीं मिला है। डीडीसीए ने गुरुवार (10 फरवरी) को गुवाहाटी जाने वाली टीम के चयन से पहले बुधवार दोपहर तक ईशांत का इंतजार किया।
टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ऋद्धिमान और ईशांत दोनों से उनके भविष्य के बारे में बात की गई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “दोनों अनुभवियों को बताया गया है कि भारतीय टीम प्रबंधन नए खिलाड़ियों को तैयार करना चाहता है। अब उनके टेस्ट खेलने की संभावना काफी कम हो गई है।”
विज्ञापन
रहाणे और पुजारा के बारे में यह पता चला है कि आउट ऑफ फॉर्म जोड़ी को नोटिस पर रखा गया है। टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाना होगा। सूत्र ने कहा, “रहाणे और पुजारा के लिए भी स्थिति ठीक नहीं है। वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जो एक अच्छा संकेत है। वे अगर बड़ा स्कोर नहीं बनाते हैं तो मुश्किलें होंगी।”
ईशांत शर्मा दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। वे दिल्ली की रणजी ट्रॉफी कैंप में भी शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, ऋषभ पंत के लगातार टेस्ट मैच खेलने के कारण वे विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद बन चुके हैं। टीम में साहा की वापसी मुश्किल है। टीम प्रबंधन साहा की जगह अब केएस भरत को ज्यादा मौके देना चाहता है। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और नवदीप सैनी को टेस्ट टीम के लिए तैयार किया जा रहा है।