फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के खास रिकॉर्ड को किया बराबर

Mon, 19 Jul 2021 10:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच जीतकर खास रिकॉर्ड बनाने में सफल रही। इस जीत के जरिए भारत ने किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 जुलाई को कोलंबों में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत दिलाने में शिखर धवन, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ ने अहम भूमिका निभाई। मैच में भारत ने 80 गेंदे शेष रहते विपक्षी टीम पर जीत दर्ज की। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान धवन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए जबकि पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन दोनों देशों के बाद भारत किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है। आइए एकदिवसीय क्रिकेट में विपक्षी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले देशों पर एक नजर डालते हैं। 

विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीते 92 वनडे मैच

18 जुलाई को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में मेजबान टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह वनडे क्रिकेट में भारत की श्रीलंका के खिलाफ 92वीं जीत थी। भारत एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दुनिया का पहला देश है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 160 मैच खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया ने 92 और श्रीलंका ने 56 मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा जबकि 11 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला। 

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीते 92 वनडे मैच 

ऑस्ट्रेलिया प्रतिद्वंदी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने रिकॉर्ड कायम किया है। कंगारू टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में दबदबा कायम रखते हुए न्यूजीलैंड के विरुद्ध 92 वनडे मैच जीत दर्ज की है। 

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीते 92 वनडे मैच

भारत की तरह पाकिस्तान की टीम भी श्रीलंका के खिलाफ 92 वनडे मैच जीत चुकी है। पाकिस्तान की टीम ज्यादातर एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका पर भारी पड़ी है। भारत और पाकिस्तान दुनिय को 2 ऐसी टीमें हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 92-92 एकदिवसीय मैच जीते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीते 84 वनडे

विपक्षी टीम के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। कंगारू टीम ने एकदिवसीय मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 84 वनडे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीते 80 वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिया में सबसे कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। लेकिन जब हम बात भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने की करते हैं तो ये रिकॉर्ड कंगारू टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने विपक्षी टीम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 80 एकदिवसीय मैच जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें