फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: राणातुंगा ने भारत को बताया 'बी' टीम, सूर्यकुमार ने ये कहकर कर दी बोलती बंद

Tue, 06 Jul 2021 05:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने बी टीम की संज्ञा दी थी। जिसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उन्हें जवाब दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 13 जुलाई से होगी। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका को साल 1996 में विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को बी टीम कहा था। राणातुंगा की इस टिप्पणी पर शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सूर्यकुमार यादव का कहना है कि खिलाड़ी उनके बयान के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसके बजाय हम सबका ध्यान आगामी सीरीज पर है जो बहुत दिलचस्प होने वाली है। आगामी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। 

विज्ञापन

राणातुंगा ने अपने बयान में कहा था कि बीसीसीआर्ई ने श्रीलंका दौरे पर बी टीम भेजना का निर्णय किया। दौरे पर आई टीम इंडिया में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उनकी मेजबानी कर अपनी बेइज्जती कर रहा है। 

इस बारे में जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम उनके बयान के बारे में बात नहीं करते हैं, टीम का प्रत्येक खिलाड़ी पूरी तरह एकाग्र है, हमारा ट्रेनिंग सेशन चल रहा है, जैसा कल मैच खेला था, हम राणातुंगा के बी टीम वाले बयान पर ध्यान नहीं दे रही हैं, हम यहां पर कुछ मस्ती करने के लिए हैं और इस सीरीज का आनंद लें। यहां पर बहुत सारी सकारात्मकता है। 

यात्रा प्रतिबंधों और क्वारंटीन नियमों के कारण बीसीसीआई ने इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए दो टीमें भेजने का निर्णय लिया। भारत की तरफ से नियमित टेस्ट खेलने वाले सभी खिलाड़ी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वहीं शिखर धवन को सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए कप्तान बनाकर कोच द्रविड़ के साथ श्रीलंका भेजा गया है। 

श्रीलंका दौर पर पुहंची टीम इंडिया इस दौरान तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद इतनी ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से पहले ये भारत की आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। 
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुर्यकुमार ने आगे कहा, हम श्रीलंका की जैसी परिस्थितियों में पहले भी खेल चुके हैं, उदाहरण के लिए हम मुंबई, चेन्नई में खेले हैं जहां पर बहुत अधिक आर्द्रता रहती है। हम यहां टूर्मामेंट के 15-20 दिन पहले आए हैं, ये हमारे लिए अच्छा है, हमने यहां कल भी मैच खेला था, यहां की विकेट अच्छी है, हमें उम्मीद है कि यह ऐसे ही रहेगी। अगर यह धीमी होती है तो हमें समय लगेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के सभी मैच कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें