फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ धवन बनाएंगे कप्तानी का नया कीर्तिमान, तोड़ेंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड

Thu, 15 Jul 2021 11:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शिखर धवन जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर पहला एकदिवसीय मैच खेलने उतरेंगे तो वह भारत की तरफ से कप्तानी का  नया रिकॉर्ड बनाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। 
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई को पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे। शिखर तब 35 साल 225 दिन के होंगे और वह मोहिंदर अमरनाथ का 34 साल, 37 दिन का 37 साल बार पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत का श्रीलंका दौरा 18 जुलाई से वनडे मैच के साथ शुरू होगा। इस सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन

धवन ने कहा, यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है कि मैं भारतीय टीम का कप्तान बना हूं। एक नेतृत्वकर्ता के रूप में मैं चाहता हूं कि सभी एकजुट और खुश रहें, यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हमारे पास अच्छी टीम, शानदार सहयोगी स्टाफ है और हमने पहले भी एक साथ काम किया है। राहुल भाई के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं। जब मैंने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया तो मैं उनके खिलाफ खेला और तभी से उन्हें जानता हूं। जब मैं भारत ए की ओर से खेला तो मैं कप्तान था और वह कोच थे इसलिए बातचीत होती थी। जब वह एनसीए  के निदेशक बने तो हम लगभग 20 दिन के लिए वहां जाते थे इसलिए काफी बात होती थी और अब हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं। अब हमें छह मैच एक साथ खेलने का मौका मिला है इसलिए काफी मजा आएगा। मुझे लगता है कि हम सभी एक साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

मौके का फायदा उठाएं युवा 

चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया जैसे कई उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। धवन चाहते हैं कि ये युवा खिलाड़ी अपने सफर का लुत्फ उठाएं। उन्होंने कहा कि टीम में युवाओं के होने और उनके सपने को साकार होते हुए देखकर खुश हूं। यह बड़ी चीज है कि ये युवा अपने शहरों से कुछ सपने लेकर निकले और उनके सपने पूरे हो रहे हैं। और अब उन्हें उस सफर का लुत्फ उठाना चाहिए जिसने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई।
विज्ञापन

सबसे अधिक उम्र में भारत की पहली बार कप्तानी करने वाले 

सबसे अधिक उम्र में भारत की कप्तानी करने का रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है। उन्होंने 1984 में 34 साल और 37 दिन की उम्र में सियालकोट में खेले मैच में भारत के कप्तान बने थे। इस मामले में सैयद किरमानी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1983 में 33 साल 353 दिन की उम्र में गुवाहाटी में खेले गए मैच में भारत की कप्तानी की। जबकि अजीत वाडेकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं उन्होंने 1974 में 33 साल 103 दिन की उम्र में लीड्स में भारत की कमान संभाली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें