फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका LIVE T20 मैच

Tue, 07 Jan 2020 08:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच साल 2020 का पहला मुकाबला तो बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया, लेकिन मंगलवार को इंदौर में होने वाले दूसरे टी-20 से दोनों ही टीम अपनी शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। यहां मौसम साफ बताया जा रहा है। होलकर स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और तब भी भारत ने श्रीलंका की मेजबानी की थी और बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया था।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच?

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार, 7 जनवरी को खेला जाएगा।

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल कहां खेला जाएगा?

यह मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 07:00 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

ऑनलाइन मैच कहां देख सकते हैं?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल में होगा।

मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?

दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप amarujala.com पर देख पाएंगे।
विज्ञापन

ऐसा है दोनों टीम का स्क्वॉड

भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर

श्रीलंका: दनुष्का गुणातिलाका, अविष्का फर्नांडो, ओशाडा फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), एंजिलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, इसरु उडाना, वानीडु हसरंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), लाहिरु कुमारा, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, कसुन रजिथा, लक्षन संदाकन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें