फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL T20 Dharamshala Weather: दूसरे टी-20 में बारिश बन सकती है बाधा, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

Sat, 26 Feb 2022 02:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है और शिमला में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा टी-20 मैच धुल सकता है। हिमाचल में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
धर्मशाला में पूरे दिन बारिश के आसार हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। मैच से पहले पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम बेहद खराब है। राजधानी शिमला में बर्फबारी भी हो रही है। वहीं कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तूफानी हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में पूरे दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में दूसरा टी-20 बारिश की भेंट चढ़ सकता है। 
विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है और दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन मौसम भारत की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। 

पहले टी-20 में भारत ने दर्ज की थी शानदार जीत
टी-20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत के लिए ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहीं गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


धर्मशाला में सुबह से बारिश जारी
शनिवार को मैच से पहले धर्मशाला में लगातार बारिश हो रही है और यह बारिश पूरे दिन जारी रह सकती है। ऐसे में मैच होने के संभावना काफी कम है। यहां बारिश की संभावना 60 फीसदी से अधिक है। रुक-रुक कर बारिश होने पर ग्राउंड स्टाफ के लिए परेशानियां ज्यादा होंगी और मैदान सुखाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी होगी। 

लगातार 11वां मैच जीतने की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी
भारत के लगातार 11वां मैच जीतने की उम्मीदों पर बारिश पानी फेर सकती है। टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीत चुकी है और धर्मशाला में होने वाले दोनों मैच जीतकर लगातार 12 टी-20 मैच जीतने के अफगानिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है। दूसरा टी-20 मैच धुलने पर भारत को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसके बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा और उसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें