भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच 26 फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।
भारत और श्रीलंका सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है, इसलिए पहले मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
आप डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, धनुष्का गुणथिलका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, चरित असलंका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेनिथ लियानागे, एशियाई डेनियल, शिरान फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।