टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजहः
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
टीम इंडिया, विराट कोहली
- फोटो : social media
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। टीम में धोनी समेत कुछ खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
धोनी के अलावा डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या के टीम में होने के चलते भुवनेश्वर कुमार को टी-20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
4 of 6
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि धोनी को टीम में शामिल नहीं करने की वजह खास है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को इस टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं बताया था। इस बारे में धोनी ने बीसीसीआई को भी सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
वेस्टइंडीज दौरे के बाद धोनी पहली बार लगातार दो सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति ने धोनी की जगह युवा पंत को टीम में जगह दी है।
मालूम हो कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से इसलिए नाम वापस लिया था, क्योंकि उन्हें भारतीय सेना में ट्रेनिंग और ड्यूटी करनी थी।