वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस ने कहा, 'मुझे लगता है भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली सीरीज कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले ज्यादा अनुभवी हैं और ज्यादातर बांग्लादेश के खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। बांग्लादेश की टीम बीते सालों में बहुत ही ज्यादा बेहतर हुई है और उनको हल्का आंकने की गलती बिल्कुल नहीं की जा सकती है। खासकर यह देखते हुए की भारतीय टीम को बांग्लादेश ने हमेशा ही टी-20 में कड़ी टक्कर दी है।'