फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडन गार्डेन में सिर्फ 50 रुपये में देखने को मिलेगा भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच, इस दिन होगा मुकाबला

Wed, 23 Oct 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
हाल के दिनों में भारत के टेस्ट मैच के लिए आने वालों दर्शकों की संख्या में कमी आई है, इसकी वजह से आयोजक काफी परेशान हैं। इसी को देखते हुए अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम में कटौती कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए एसोसिएशन ने सोमवार को टिकटों के दाम कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
22 नवंबर से शुरू होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम 200, 150 और 100 से घटाकर 150, 100 और 50 रुपए कर दिए गए हैं।

4 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस - फोटो : ट्विटर
मंगलवार को खत्म हुए रांची टेस्ट में भी टिकटों की कम बिक्री से आयोजक परेशान रहे थे। 39 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में मात्र 1500 टिकट ही बिके थे जबकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : पीटीआई
बता दें कोलकाता में होने वाले इस मैच में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शिरकत करेंगी, वहीं आयोजकों ने प्रधानमंत्री मोदी को भी इसके लिए न्योता दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें